भागलपुर । पहले चरण वाले चुनाव क्षेत्र में प्रचार शुक्रवार शाम थम जाएगा। शनिवार को प्रत्याशी सिर्फ जनसंपर्क कर सकेंगे। यहां रविवार 18 दिसंबर को मतदान होगा। पहले चरण में सुल्तानगंज नगर परिषद के 28, नवगछिया नगर परिषद के 28, पीरपैंती नगर पंचायत के 11, कहलगांव के 17 और अकबरनगर के 11 वार्ड के लिए पार्षद पद पर मतदान होगा।
Total Downloads: 185
उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि दोनों चरण का चुनाव संपन्न कराने के लिए 4274 मतदानकर्मियों को लगाया गया है। इसमें 3912 मतदान कर्मी, माइक्रो प्रेक्षक 77 और पीसीसीपी 285 हैं। मतदान व मतगणनाकर्मियों की संख्या 5144 है। जिसमें 870 मतगणनाकर्मी हैं।
दूसरे चरण का चुनाव 28 दिसंबर को होगा। इसमें नगर निगम के 51, सबौर नगर पंचायत के 10 व हबीबपुर नगर पंचायत के 10 वार्डों में आगामी 28 दिसंबर को मतदान होगा। यहां 30 दिसंबर को मतगणना होगी।

