नवगछिया । नवगछिया के नगर थाना अंतर्गत एनएच 31 तेतरी मोर के पहले बीएसएनएल बीटीएस केंद्र पर गुरुवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने नाइट गार्ड को बंधक बनाकर लगभग दो लाख की लागत की बैटरी ले गए।
घटना की जानकारी मिलते ही बीएसएनएल के सहायक अभियंता रवि कुमार ने इसकी सूचना नगर थानाध्यक्ष को दी। इसके बाद नगर थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली और नाइट गार्ड दीपक कुमार से पूछताछ की।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 182
उन्होंने ने बताया कि कुछ अपराधी हथियार के साथ आकर बंधक बनाकर बैटरी सहित अन्य सामान ले गए। सहायक अभियंता ने बताया कि नाइट गार्ड दीपक कुमार के बयान पर मामला दर्ज कराया है। इस मामले में नवगछिया पुलिस ने जांच शुरू की है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
