बिहपुर । झंडापुर ओपी पुलिस ने 16 दिसंबर की रात हुई वासुकीसाह के किराना दुकान का गल्ला तोड़कर दो लाख रुपया चोरी करने के मामले का उद्भेदन कर लिया। झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार व दरोगा विकास कुमार की अगुवाई में औलियाबाद से शातिर चोर को दबोच लिया गया।
बता दें कि 25 दिसंबर की रात में औलियाबाद निवासी रवींद्र सिंह का एक एचपी मोटर चोरी हो गया। जिसको लेकर झंडापुर में केस दर्ज कराते हुये औलियाबाद के बादल कुमार को नामजद किया था। पुलिस ने बादल के घर मोटर बरामद कर लिया। बादल की निशानदेही पर वासुकी प्रसाद साह के दुकान में चोरी की रुपया भी बरामद किया गया।
एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि चोर द्वारा चोरी किया हुआ 3470 रुपया, चोरी के पैसे से खरीदा मोबाइल और एक मोटर बरामद किया गया है। शातिर चोर बादल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।


