नारायणपुर : प्रखंड के नारायणपुर पूर्वी केबिन पास गैस गोदाम पास चौदह नंबर सड़क पर बिहपुर थाना के सोनवर्षा निवासी गुलशन कुमार को देसी कट्टा व दो गोली के साथ भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 81
थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि बिहपुर का कुख्यात कन्हैया चौधरी के गैंग का अपराधी है। उसके अपराधिक इतिहास को नवगछिया पुलिस खंगाल रही है। शनिवार को न्यायिक हिरासत में नवगछिया जेल भेजा गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
