नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के बाबू टोला कमला कुंड फकड़ तकिया गांव और गोपालपुर गांव में कई घरों में चोरी के बाद स्थानीय लोगों ने चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ लिया।

गोपालपुर में वरुण शर्मा के घर से 50,000 नगद व कई स्वर्ण आभूषण समान, बाबू टोला कमला कुंड के रंजीत मंडल के घर से ₹10700 रुपये, सुबोध मंडल के घर से रुपये, बक्सा व सामान चोरी करने के दौरान गोपालपुर गांव के बादल कुमार को पकड़कर गोपालपुर पुलिस के हवाले किया।

आरोपी शराब नशे में था। पुलिस ने उसकी जांच कराई। ग्रामीणों ने बताया कि बादल कुमार कुछ माह पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। इनके पास से चोरी का कई सामान बरामद होने पर इनकी निशानदेही पर अन्य सामान भी बरामद किया गया है। गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि बादल कुमार के ऊपर पूर्व में भी चोरी का आरोप रहा है वह जेल जा चुका है पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *