नवगछिया : बेकाबू ट्रैक्टर ने एक बाइक सवार को सामने से ठोकर मार दी। इस घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार की देर शाम परवत्ता थाना क्षेत्र के बहत्तरा गांव के समीप ग्रामीण सड़क की है। घटना की जानकारी पर परवत्ता थानाध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मरने वाले की पहचान भागलपुर के हबीबपुर के पंखा टोली निवासी 50 वर्षीय मो. तैयब अंसारी केरूप में की गई।

जानकारी के अनुसार तैयब मीरजाफरी स्थित अपनी बहन की ससुराल से देर शाम बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। देर रात शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी कर रहे थी।

इधर, ट्रैक्टर छोड़ कर चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ट्रैक्टर जब्त कर थाना ले गई। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मीरजाफरी निवासी पूर्व सरपंच सनाउल्ला अंसारी मृतक के परिजनों के साथ देर शाम परवत्ता थाना पहुंचे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *