नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के 64 वे प्रांतीय अधिवेशन छपरा में अभाविप के नये कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें विभिन्न दायित्व की घोषणा की गई है। जिसमें अभाविप नवगछिया के कार्यकर्ता अनुज चौरसिया को स्टूडेंट फोर सेवा गतिविधि के प्रांत सह संयोजक का दायित्व दिया गया है,अनुज चौरसिया ने बताया कि हमने संगठन के अभाविप के देश हित और छात्र हित में कार्य करते देखते हुए हमने भी अपने छात्र जीवन में भी छात्र संगठन से जुड़ने का निर्णय लिया

अभाविप को सर्वश्रेष्ठ छात्र संगठन चुनते हुए कार्य करने का निर्णय लिया। निर्णय में उन्होंने बताया कि संगठन के द्वारा दिए गए विभिन्न दायित्व जैसे नगर कार्यकारिणी सदस्य,नगर मंत्री,नगर एसफडी प्रमुख, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, एसएफएफ जिला संयोजक, एसएफएफ विश्वविद्यालय संयोजक जैसे दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है पुन संगठन के द्वारा प्रांत सह संयोजक जैसे प्रमुख दायित्व दिया गया है

जिसे ईमानदारी पुर्वक निर्वहन करने का प्रयास करूंगा और संगठन के माध्यम से सेवा करने का अवसर मिला अधिक से अधिक छात्र और समाज में सेवा करने का प्रयास करूंगा! अभाविप के नगर मंत्री शिवम,नगर सह मंत्री कृष्णा कुमार, डब्लू कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निकिता सिंह, राहुल शर्मा, विश्वास वैभव कालेज अध्यक्ष साक्षी, कालेज मंत्री कोमल बालकृष्ण शर्मा, अभिषेक कुमार,अनुराग कश्यप, पंकज आदि ने विरोध रूप से शुभकामनाएं दी हैं ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *