नवगछिया । नवगछिया में पुलिस पब्लिक का समन्वय स्थापित रहे। अपराध पर नियंत्रण करें यह मेरा पहला प्रयास है। यह बात पुलिस जिला नवगछिया पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने एनएच 31 नया टोला में टीओपी उद्घाटन के दौरान खादी ग्राम उद्योग परिसर में कही। उन्होंने वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया कि टीओपी खोलने का प्रयास यही है कि स्थानीय लोगों को अपराधियों से मुक्ति मिले।

Whatsapp group Join

उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में इसके आसपास होने वाली शिकायत अब लोगों को थाना पहुंचकर नहीं करनी होगी। अब स्थानीय स्तर पर ही इसका निदान कर लिया जाएगा। उन्होंने टीओपी खोलने की बाबत कहा कि एनएच 31, नया टोला, बनारसी लाल सर्राफ कॉलेज, लक्ष्मीपुर चौक, बस स्टैंड जैसे लोगों को काफी पुलिस का सहयोग मिलेगा। यहां पर जिस तरह से नशेड़ियों का जमावड़ा होता है वह नहीं होगा।

टीओपी पर एक पीटीसी मोटरसाइकिल एवं होमगार्ड के जवान को नियुक्त किया गया है। उद्घाटन के मौके पर एसडीपीओ दिलीप कुमार सिंह, हेड क्वार्टर डीएसपी एसके पांडे, नगर थाना अध्यक्ष भारत भूषण, खादी ग्राम उद्योग के मंत्री पुरेंद्र शर्मा, खादी ग्राम उद्योग के प्रबंधक एसके ठाकुर, मुखिया प्रतिनिधि एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet