नारायणपुर । प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर को गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था के लिए बिहार सरकार की ओर से कायाकल्प में प्रथम स्थान मिला है। पुरस्कार के लिए कार्य प्रणाली, आधारभूत संरचना, साफ-सफाई व अन्य मानकों पर पीएचसी का चयन हुआ है।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीएचसी ग्रुप में राज्य भर में प्रथम पुरस्कार स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार सिंह के हाथों प्राप्त हुआ। इस प्रशस्ति को मिलने पर स्वास्थ्य कर्मियों में खुशी का महौल हैं। यह पुरस्कार टीम वर्क का बेहतरीन समायोजन का परिणाम है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *