नवगछिया । भवानीपुर सरस्वती पूजा मेला समिति की बैठक रविवार को उपसरपंच कैलाश यादव की अध्यक्षता में की गई। निर्णय लिया गया कि दो दिवसीय सरस्वती मेले के अलावा महादंगल, शिव परिचर्चा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। 26 जनवरी को माता सरस्वती की प्रतिमा पिण्डी पर विराजमान होंगी।

वहीं 27 जनवरी को प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। 26 और 27 जनवरी को महादंगल का आयोजन होगा। वहीं 26 जनवरी की संध्या 7 बजे से शिव गुरु परिचर्चा व 27 जनवरी की रात्रि को स्थानीय कलाकारों एवं स्कूलों के छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी भव्य आयोजन प्रस्तुत किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *