नवगछिया । कदवा के आश्रम टोला स्थित कबीर मठ को सुचारू रूप से चलाने के लिए सोमवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व महंत ज्ञानस्वरूप व स्थानीय लोगों के आरोपों को सुन कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया गया कि वर्ष 2022 में मठ की जमीन जो ₹64000 रुपये में जयनारायण सिंह को लीज पर दिया गया है, उसमें से ₹ 14000 वहां रह रहे सेवेदार को खाने-पीने के लिए देने और नौ हजार आश्रम खर्च काट कर ₹41000 समेत वर्ष 2023 का भी चौसठ हजार में चौदह हजार सेवेदार को देकर कुल ₹91000 पहले से लगे मठ की सूदभरना वाले को बैसाख महीने तक दे दिया जायेगा।

साथ ही निर्णय लिया गया कि मठ की साढ़े तीन बीघा जमीन में से जितनी जमीन पहले ज्ञानस्वरूप गोस्वामी ने लोगों के पास सूदभरना रखा है उसे शेष जमीन की लीज वाली पैसा से चुकता करने के बाद ज्ञानस्वरूप व बने कमेटी के सहयोग व जांच परख के बाद पुनः कमेटी का गठन किया जायेगा।

बैठक में कदवा ओपी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, खैरपुर कदवा व कदवा दियारा पंचायत के मुखिया पंकज कुमार जायसवाल, नरेश सिंह, सरपंच सुबोध मिश्र व सिराज साह. भूतपूर्व सरपंच जयनारायण सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक सुखदेव सिंह, माले नेता रामदेव सिंह एवं पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि निरंजन भारती के साथ दर्जनों गणमान्य लोगों उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *