नवगछिया : सामाधान यात्रा कार्यक्रम के तहत भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नवगछिया जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जदयू जिलाध्यक्ष ने ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नवगछिया को पूर्ण राजस्व जिला का दर्जा और ढोलबज्जा को प्रखंड बनाने की मांग की।
Total Downloads: 79
इसके साथ ही नवगछिया की गई जनहित की समस्याओं से रूबरू करवाया। इस मौके पर जदयू के चंदेश्वरी सिंह निषाद, अजय कुमार उर्फ प्रमोद यादव, बिहपुर जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज लाल, शाहिद रजा, अखिलेश सिंह निषाद, मिलन सागर, डॉ दीपक कुमार साह, मुरारी मंडल, प्रशांत कुमार कन्हैया, जितेंद सहित कई जदयू नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा कार्यक्रम में उपस्थित हुए
