नारायणपुर । प्रखंड के नारायणपुर निवासी कोसी स्नातक के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी और युवा राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता नितेश यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिलकर स्नातक एवं शिक्षकों की समस्या से अवगत कराया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 81
उन्होंने तेजस्वी यादव को बताया कि स्नातकों को बेरोजगारी भत्ता एवं शिक्षकों को समान काम का समान वेतन एवं अन्य समस्या को जल्द समाधान किया जाए। इससे पूर्व उन्होंने उन्हें पुस्तक भेंट कर नए साल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। उपमुख्यमंत्री ने समाधान के लिए आश्वस्त किया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
