नवगछिया। कदवा के बोड़वा में, शनिवार की रात दादा-पोते की हत्या के बाद पुलिस ने रविवार की शाम दोनों के शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे मृतक दशरथ राय और उसके पोते कृष्ण कुमार की अर्थी निकाली गई। घर से एक साथ दो अर्थियों के निकलते देख हर किसी की आंखें नम थीं। पूरे गांव में गमगीन का माहौल बना हुआ है।

पुत्र ने पिता को, चाचा ने भतीजा को दी मुखाग्नि

कदवा में दादा-पोते की हत्या के बाद परिजनों साथ दर्जनों ग्रामीणों शव का दाह संस्कार करने गंगा के महादेवपुर घाट पहुंचे। जहां मृतक दशरथ राय के बड़े पुत्र लक्ष्मण राय ने अपने पिता को तो, वहीं चाचा पांडव राय ने भतीजे को एक ही चिता पर मुखाग्नि दी।

पुत्र ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी:

कदवा में, दशरथ राय व उसके पोते की हत्या के बाद दशरथ राय के पुत्र निरंजन राय ने कदवा थाना में एक लिखित आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं पुलिस घटना में संलिप्त अपराधियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है, जल्द हीं मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *