नवगछिया (भागलपुर)। केन्द्र सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा एक फरवरी को संसद में पेश किये गए आम बजट में नवगछिया को भी खास शौगात मिल गई है। इसके तहत बजट में घोषित की गई अमृत भारत स्टेशन योजना की सूची में सोनपुर रेल मंडल के आदर्श स्टेशन नवगछिया को भी शामिल किया गया है।

Whatsapp group Join

जहाँ रूफटॉप प्लाजा और सिटी सेंटर बनेंगे। यहां लंबे प्लेटफॉर्म, गिट्टी रहित रेल ट्रैक और 5जी कनेक्टिविटी की भी उपलब्धता रहेगी। इस अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सोनपुर रेल मंडल के 18 स्टेशनों मुजफ्फरपुर, ढोली, रामदयालु नगर, बरौनी, हाजीपुर, खगड़िया, मानसी, नवगछिया, दलसिंहसराय, सोनपुर, लखमीनिया, शाहपुर पटोरी, महेशखूंट, दिघवारा, साहेबपुर कमाल, भगवानपुर और बेगूसराय का चयन किया गया है।

सोनपुर मंडल रेल सलाहकार समिति के सदस्य प्रवीण कुमार भगत ने बताया कि केन्द्र सरकार के निर्देश पर रेल मंत्रालय द्वारा अमृत भारत योजना देश भर में लगभग 1000 स्टेशनों में लागू होगी। इस योजना का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों का मास्टर प्लान तैयार करना और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए चरणों में मास्टर प्लान का कार्यान्वयन करना है।

इस नई योजना के तहत प्रत्येक चयनित छोटे स्टेशन पर 10 से 20 करोड़ रुपये का निवेश होगा और काम एक साल या अधिकतम डेढ़ साल में पूरा किया जाएगा। जिसके तहत स्वचालित सीढ़ी, लिफ्ट, ट्रेन कोच इंडिकेटर, लाइब्रेरी, रूफटॉप प्लाजा, सिटी सेंटर, 5जी कनेक्टिविटी मुफ्त वाईफाई, लंबे प्लेटफार्म, अव्वल दर्जे के यात्री प्रतीक्षालय, बुक स्टॉल जैसी कई महत्वपूर्ण यात्री सुविधाओं में इजाफा किया जाना है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet