नारायणपुर। प्रखंड के आशाटोल निवासी श्रीकांत शर्मा से साइबर ठगों ने 85 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने भवानीपुर थाना में शुक्रवार को लिखित शिकायत दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित ने बताया कि ठगों ने किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर मोबाइल पर पिन पूछकर रुपये की निकासी कर ली।
By न्यूज़ डेस्क
न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

