नवगछिया । नवगछिया में अपराधियों के बुलंद हुये हौसले के बीच कदवा थानाध्यक्ष की इलाके में विवादित छवि होने की बात को एसपी ने गम्भीरता से लिया है। दादा-पोता की हत्या के बाद कदवा पहुंचे लोगों ने एसपी से मिलकर कदवा थानाध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कहा कि कदवा थानाध्यक्ष के रवैये के कारण कदवा इलाके में अपराध बढ़ा है। लोगों का पुलिस से विश्वास घट गया है।

कदवा थानाध्यक्ष पर ग्रामीणों द्वारा लग गये आरोप को एसपी ने गंभीरता से लिया है। एसपी ने कदवा प्रभारी को आठ दिनों के अंदर दादा-पोता हत्याकांड का उद्भेदन कर अपराधियों की गिरफ्तारी, अपराधियों पर करवाई कर अमन चैन स्थापित कर लोगों मेंपुलिस के प्रति विश्वास पैदा करने का टास्क दिया है अगर यह सम्भव नही हुआ तो कदवा थानाध्यक्ष पर कार्रवाई से इनकार नहीं किया जा सकता है। वहीं सैकड़ों लोगों ने ढोलब्जजा थानाध्यक्ष की प्रशंसा की। इसके बाद एसपी ने ढोलबज्जा थानाध्यक्ष को 5000 रुपया इनाम देकर उसका उत्साह बढ़ाया।

एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा की ढोलबज्जा थानाध्यक्ष द्वारा अपराधियों के खिलाफ कड़ी करवाई किये जाने से ढोलब्जजा में शांति व्यवस्था कायम है, जिसकी लोगों ने प्रशंसा की। वहीं कदवा थानाध्यक्ष को दोहरे हत्याकांड में शामिल अपराधियों को पकड़ने का टास्क दिया गया है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *