नवगछिया : नगर परिषद नवगछिया के सभापति प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में सभी 23 वार्ड पार्षदों की बैठक में नवगछिया में विकास की रूपरेखा पर चर्चा हुई। मौके पर सभापति और सभापति प्रतिनिधि के द्वारा सभी पार्षद को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।
Total Downloads: 83
इस मौके पर सभापति प्रीति कुमारी और सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्ल्यू यादव ने कहा कि कहा कि जो आश्वासन देकर जनता का मत लिया है हम लोग मिलजुलकर समस्या का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके पहले अट्ठासी नगर पंचायत में से सबसे पहले नवगछिया ओडीएफ घोषित हुआ था। यहा शत-प्रतिशत घरों में शौचालय बनाया बनाया गया था। सभी वार्डों में लाइट लगवाए गए हैं। सड़कों और नाला का निर्माण हुआ है। उजानी, मनिया मोर जाने के लिए सड़क नहीं बना था, जहां सड़क बनवाकर इन इलाकों को बाजार से जोड़ा है।
सब्जी हाट को शिफ्ट करने के लिए जमीन नही मिल रहा है। पिछले कार्यकाल में एसपी, एसडीओ, आरपीएफ के सहयोग से रेलवे की मौखिक सहमति से अपने पैसे से ईंट सोलिंग करवाया था। सड़क जाम नया बाजार की मुख्य समस्या है लेकिन बाजार से सटे खरनयी धार है जो नवगछिया के विकास का मार्ग खोलेगी। नदी किनारे वेंडिंग जोन बनाने के लिए प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था जिसकी स्वीकृति मिली है।

चारों तरफ विकास होगा और नवगछिया आदर्श नवगछिया बनेगा। मौके पर पार्षद सशक्त स्थाई समिति के मुन्ना भगत, नागेश्वर प्रसाद सिंह ज्ञान सागर एवं पार्षद रवि कुमार, सितारा खातून, बी मंजी खातून, पूनम कुमारी ,अभिनंदन कुमार, नगमा खातून ,खुशबू कुमारी ,सुशीला देवी, रेनू देवी, रवि मंडल अनूप कुमार ,पिंकी देवी, कविता देवी, दीपक कुमार कृष्णानंद पासवान, स्वाति प्रिया एवं पार्षद प्रतिनिधि हिमांशु भगत सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
