नवगछिया एनएच-31 बनारसी लाल शराफ वाणिज्य महाविद्यालय के रास्ते मक्का व्यवसायी शंभू भगत के गोदाम में चोरों ने शनिवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने गोदाम से करीब 3.5 लाख रुपए कीमत के 280 बोरा मकई और गोदाम में रखा 10 हजार रुपए की चोरी की है। बता दे चोरी की घटना को रोकने के लिए एनएच के बगल में खादी भंडार में टी ओपी का उद्घाटन नवगछिया एसपी ने हाल फिलहाल में किया इसके बाद भी लगातार चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है और चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है।

Whatsapp group Join

मात्र 100 मीटर की दूरी पर गोदाम से चोरों ने आसानी से घटना को अंजाम दिया। इसके बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। मक्का व्यवसाई शंभू भगत ने बताया कि जब वह सुबह करीब 11 बजे अपने गोदाम पर पहुंचे तो देखा कि गोदाम के आगे का ताला टूटा हुआ है और गोदाम खुला हुआ था। जब वो अंदर गए तो मकई का बोरा नहीं था। करीब 280 बोरा गायब था। काफी खोजबीन करने के बाद देखा कि गल्ला भी टूटा हुआ था, जिसमें से करीब 10 हजार रुपए भी गायब था।

टीओपी के खुलने के बाद 200 मीटर की दूरी में हुई 3 घटनाएं नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज द्वारा बस स्टैंड के पास टीओपी के उद्घाटन के बाद 3 आपराधिक घटनाओं को अपराधियों ने अंजाम दिया है। टीओपी के खुलने के साथ 200 मीटर की दूरी पर बैंक ऑफ इंडिया में 5 हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।

वहीं टीओपी गेट के सामने खड़े ट्रक का टायर और तेल चोरों द्वारा चुरा लिया गया। टीओपी से मात्र एक 100 मीटर की दूरी पर मक्का व्यवसाय के गोदाम में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिससे अब लोगों को के मन में भय बना हुआ है। टीओपी खुलने के बाद भी आपराधिक घटनाओं में कमी नहीं आने से लोग तरह तरह की बातें करने लगे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस और अपराधियों के गठजोड़ के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद नौगछिया पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। नवगछिया थाना प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि जानकारी मिली है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet