नवगछिया। नवगछिया के माखातकिया निवासी ऑटो चालक अंकुश की हत्या के मामले में उसकी मां के बयान पर नवगछिया थाना में मिथुन कुमार और एक महिला सहित तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

मृतक की मां ने बताया है कि उसका बेटा ऑटो चलाता था। तीन-चार दिन पहले बाजार के महाराज जी चौक से एक महिला टेंपो पर चढ़कर मिल्की आई थी। बाद में उसने कहा कि उसका मोबाइल ऑटो में गिर गया है। उसने अंकुश पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया। इस घटना को लेकर महिला के साथ मिथुन कुमार और एक अन्य लड़के ने अंकुश को पकड़ कर घर पर बांधकर मारपीट की थी। बाद में उन लोगों ने आकर घर पर धमकी भी दी थी। आवेदन में तीनों पर मोबाइल के कारण अंकुश की हत्या का शक जताया गया है। प्रेम प्रसंग के बिन्दु पर भी पुलिस जांच कर रही है।

एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि मृतक की मां चांदनी देवी के बयान पर तीन लोगों पर प्रथमिकी दर्ज की गई है पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। मामले का लगभग उद्भेदन हो चुका है जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *