नवगछिया/भागलपुर। मैट्रिक परीक्षा को लेकर सोमवार को दोनों पालियों की परीक्षा शुरू होने से पूर्व जिले की सीमा में भारी वाहनों का प्रवेश एक घंटे पूर्व से बंद रहेगा। विक्रमाशिला सेतु पर भी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इसके लिए भागलपुर पुलिस ने नवगछिया पुलिस से भी संपर्क किया है।

ट्रैफिक डीएसपी प्रकाश कुमार ने बताया कि इसके अलावा शहर में सभी जगह पर ट्रैफिक पुलिस को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है। अतिरिक्त जवान जाम के नियंत्रण के लिए तैनात किए गए हैं। किसी तरह की गड़बड़ी ना हो इसके लिए तैयारी की गई है। ट्रैफिक एसएचओ ब्रजेश कुमार मूवमेंट में रहकर जाम वाले प्वाइंट की निगरानी करेंगे।

इधर, ट्रैफिक थानेदार ने वेरायटी चौक और खलीफाग चौक पर सड़कों पर बाइक खड़ा करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने सड़क पर जाम का कारण बनने वाले नौ बाइक जब्त की। उनपर जुर्माना किया गया। इसके बाद छोड़ा गया। थानेदार ने बताया कि इस तरह का अभियान लगातार चलाया जाएगा। लोग अपनी बाइक को सही जगह खड़ी करें, जहां-तहां यदि जाम लगता है तो कार्रवाई होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *