नवगछिया । रंगरा मध्य विद्यालय के प्रांगण स्थित वर्ग 4 की किवाड़ में शनिवार की रात असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। सुबह जब प्रधानाध्यापक स्कूल पहुंचे तो उन्होंने किवाड़ जला हुआ पाया। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत रंगरा थाना प्रभारी बिट्टू कमल को दी। बिट्टू कमल के निर्देश पर एसआई कैलाश यादव जांच के लिए पहुंचे।

Whatsapp group Join

प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार ने कहा कि यहां पर नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाता है। कई बार ग्रामीणों को कहा गया, लेकिन कोई देखने नहीं आता कभी किवाड़ तोड़ दिया जाता तो कभी जला दिया जाता है। कभी कोई सामान को तोड़ दिया जाता है।

सामने ही कस्तूरबा विद्यालय है वहां पर भी मनचलों की भीड़ रहती है तरह तरह के भद्दे कॉमेंट भी किए जाते हैं। एसआई कैलाश यादव के आश्वासन दिया कि गश्ती दल रोज संध्या में विद्यालय का चक्कर लगाएगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet