नवगछिया । पूर्णिया में शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान नवगछिया के बैंक ऑफ इंडिया में लूट कांड का मुख्य सूत्रधार पंकज शर्मा पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। वहीं लूट के अन्य आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार बैंक लुटेरों की निशानदेही पर नवगछिया पुलिस बचे हुए एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। छापेमारी में एसडीपीओ दिलीप कुमार की अगुवाई में इंस्पेक्टर भारत भूषण, ढोलबज्जा थानाध्यक्ष प्रभात कुमार, दारोगा राजेश रंजन सहित डीओयू की टीम लगी हुई है। वहीं मुठभेड़ में घायल कुख्यात बैंक लुटेरा राजा साहनी को भागलपुर में गहन चिकित्सा के बीच रखा गया है।

24 जनवरी को दिनदहाड़े बैंक ऑफ इंडिया में साढ़े नौ लाख की लूट की घटना के बाद से नवगछिया की चार थाने की पुलिस के अलावा एसटीएफ भी बैंक लुटेरों की तलाश में थी लेकिन मोबाइल नहीं रहने के कारण लुटेरे पुलिस के हाथ नहीं आ रहे था।

पुलिस की आंखों में धूल झोंक फरार हुआ पंकज शर्मा :

नवगछिया बैंक लूट कांड का सूत्रधार पंकज शर्मा पूर्णिया में छापेमारी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस द्वारा जाफरी नगर में रामप्रवेश ठाकुर के घर पर छापेमारी के दौरान वह आसपास ही था, लेकिन पुलिस की घेराबंदी के दौरान वह फरार हो गया। नवगछिया पुलिस पंकज की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है। वहीं ढोलबज्जा थानाध्यक्ष ने बताया कि उनके थाने का कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *