नवगछिया । नवगछिया में चल रहे तीन दिवसीय 111 वां अखिल भारतीय संतमत सत्संग  महाधिवेशन  के दूसरे दिन तीन लाख से अधिक सत्संग प्रेमियों की भीड़ उमड़ी। सत्संग में निर्मलानंद बाबा, स्वामी प्रमोद बाबा, गुरु सेवी भागीरथी बाबा वर्तमान आचार्य हरिनंदन परमहंस ने सत्संग की गंगा बहाई।

Whatsapp group Join

बाबा आचार्य हरिनंदन बाबा ने कहा  कि संसार दुखों का घर है। कर्म के अनुसार दुख-सुख आता है। जो संत की शरण में रहते हैं उनका दुख टल  जाता है। हमे  संत की शरण में रहना चाहिए। प्रवचन के कार्यक्रम में गुरु सेवी भागीरथ बाबा ने कहा कि गुरु के बताए नाम को जाप करना चाहिए जाप करने में पुरुषार्थ करना चाहिए। सत्य प्रकाश महाराज ने कहा कि परमात्मा अनुभव का विषय है। परमात्मा का वर्णन करना संभव नहीं है परमात्मा अनंत है। गुरु को ईस्ट मानकर परमात्मा की प्राप्ति की जा सकती है लेकिन गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी जैसा होना चाहिए अपने इष्ट के आत्म स्वरूप को जानिए।

मंच संचालन ओम प्रकाश मंडल ने किया। महाधिवेशन को सफल बनाने में महासभा के अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष कृष्ण  कुमार यादव, मुकेश जयसवाल, महामंत्री दिव्य प्रकाश मंत्री राजेंद्र महता, राजकुमार जयसवाल, रामचंद्र शाह . महेंद्र मेहता, डॉ. ललन कुमार, केवी यादव, जयप्रकाश यादव और अन्य सत्संग कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार कनोडिया, अजय यादव नरेंद्र जयसवाल, वीरेंद्र यादव स्वामी पंकज बाबा मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, जदयू जिलाध्यक्ष पुष्कर कुमार, बलराम यादव, स्वामी फुल बाबा, स्वामी वीरेंद्र बाबा, स्वामी सुरेंद्र बाबा आयोजन सफल बनाने में आदि लगे हुए हैं।

सत्संगी महिला को लगा करंट :

मुंगेर की रहनेवाली सत्संगी राम दुलारी देवी को करंट लग गया था, जिसे प्राथमिक उपचार कर रंगरा पीएचसी भेजा गया।

112वां अखिल भरतीय सत्संग वृंदावन में :

सत्संग में घोषणा की गई कि वर्ष 2024 काअखिल भारतीय संतमत सत्संग महाधिवेशनकार्यक्रम वृंदावन में होगा जबकि 2025 का अखिल भारतीय संतमत सत्संग  का कार्यक्रम महाकुंभ प्रयागराज में होगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet