बिहपुर। मंगलवार को झंडापुर ओपी पुलिस ने ओपी प्रभारी अजीत कुमार की अगुवाई में बिहार पुलिस दिवस के मौके पर मोटरसाइकिल रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।वहीं इस दौरान  दयालपुर के वार्ड नंबर 6,7और 8 में लोगों से जनसंवाद किया।

इस मौके पर लोगों से कहा अफवाहें से बचें।किसी भी घटना व सूचना को भली भांति जांच परख कर ही विश्वास करें या फॉरवर्ड करें। मद्यपान से बचें।नशा सहेत ,परिवार व समाज के नुकसानदायक व दंडनीय अपराध है।

भीड़ तंत्र का हिस्सा ना बने। उन्होंने सभी वार्ड के लोगों को वाट्सएप पर गुर्प बनाकर लोगों को जोड़ा एवं यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी कहा ।इस मौके पर दरोगा योगेश कुमार सहित तीनों वार्ड के लोग मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *