नवगछिया। क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया द्वारा रविवार को बालभारती पोस्ट ऑफिस रोड में रक्तदान शिविर लगाया जायेगा। मीडिया प्रभारी अशोक केडिया बताया कि शिविर सुबह 10 से 4 बजे तक लगाया जाएगा।
उन्होंने रक्त वीरों से अधिक से अधिक रक्तदान शिविर में भाग लेने का आग्रह किया। क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया द्वारा पिछले कई सालों से रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। जब भी किसी को रक्त की आवश्यकता होती है तो संस्था उसे अविलंब रक्त उपलब्ध कराता है।

