नारायणपुर। मधुरापुर बाजार में शनिवार को फागुन महोत्सव पर मारवाड़ी समाज द्वारा खाटु श्याम द्वारा 251 महिलाओं व युवतियों ने निशान यात्रा निकालकर नगर भ्रमण किया। व्यवसायी संजय कुमार लोहिया उर्फ संजु ने बताया कि ठाकुरबाड़ी से निशान यात्रा निकाल कर पूरे बाजार भ्रमण कर पुनः ठाकुरबाड़ी पहुंची।

सुबह-सुबह मधुरापुर बाजार श्याम भगवान के नारे से पूरा माहौल भक्ति मय था। उपप्रमुख अशोक कुमार यादव व मुखिया शांति देवी ने झंडी दिखा कर रवाना किया। मौके पर श्याम जैन, सुमित अग्रवाल, श्रवण शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *