नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी होमगार्ड जवान निरंजन यादव ने जबरदस्ती ट्रैक्टर छीन कर ले जाने के मामले में शनिवार को नवगछिया एसपी से मिले। उन्होंने एसपी सुशांत कुमार सरोज से कहा कि साहब थानेदार मेरी फरियाद नहीं सुन रहे हैं। आप मेरा ट्रैक्टर दबंगों के कब्जे से छुड़वा दीजिए। निरंजन यादव नवगछिया पुलिस लाइन में होमगार्ड के पद पर कार्यरत है।

उन्होंने एसपी को दिए आवेदन में कहा है कि मेरा ट्रैक्टर 13 फरवरी को नवगछिया रैक प्वांइट से नमक लोड करके खगड़िया के लिए गया था खगड़िया से लौटने के दौरान नवगछिया के मां कामाख्या पेट्रोल पंप के पास से मेरी गाड़ी संख्या BR-341-9995 तथा डाला संख्या 0112 को वर को बंधक बनाकर ले गए। दूसरे दिन ड्राइवर घर आया तो हमने पूछा गाड़ी कहाँ है तोर ने बताया कि अज्ञात लोगों ने गाड़ी लूट ली। पता करने पर मालूम हुआ की गाड़ी नयादा के रघुवंश यादव व रुदल यादव ले गए हैं।

हम यहाँ जाकर जब गाड़ी मांगी तो उन्होंने लौटाने से इनकार कर दिया। कहा कि डेढ़ लाख रुपए दो तब गाड़ी देंगे। इस क्रम में आपका नवगछिया थाना भी गया और मामले की जानकारी दी, लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं। हुई है। निरंजन यादव ने कहा कि कई बार हम थाना गए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। दो दिन पूर्व हम थाना गए तो थाना प्रभारी ने डांट कर भगा दिया गया। इसके बाद बाद में वहीं पर बेहोश होकर गिर गया। लोगों ने मुझे अस्पताल में भर्ती कराया।

 थाना प्रभारी को कार्रवाई का निर्देश दिया गया है: एसपी

इस मामले के संबंध में पूछे जाने पर एसी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि पैसे को संकर दोनों के बीच विवाद है। इस में होमगार्ड जवान का ट्रैक्टर रख लिया है। हमने थाना प्रभारी को तत्काल कार्रव करने का आदेश दिया गया है। जल्द से होमगार्ड जवान का ट्रैक्टर छुड़ाया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *