नारायणपुर । प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र भवानीपुर चौक एनएच 31 महर्षि मेंहीं सत्संग आश्रम के पास रविवार की सुबह पांच बजे दो ट्रकों की टक्कर में उपचालक की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने भवानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी भवानीपुर भेजा गया।
Total Downloads: 81
पुलिस और ग्रामीणों ने बताया कि बालू लदे दो ट्रक बिहपुर की ओर जा रहे थे। पीछे चल रहा ट्रक असंतुलित होकर नवगछिया की ओर से दाहिने तरफ बैरीकेडिंग तोड़कर पलट गया। जिसमें नवादा जिला के जमहरिया निवासी कृष्णा यादव और उसी जिला के पकरीबरदा निवासी मो.अकरम ने कूदकर जान बचाई। उन्होंने आगे चल रहे ट्रक चालक को सूचना दी।
सूचना पर बालू लदा दूसरा ट्रक चालक जो बिहपुर की तरफ जा चुका थे वापस घटनास्थल की ओर लौटा। वापस लौटने के दौरान धान लदे ट्रक से उसकी टक्कर हो गयी। बालू लदा ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। वहीं धान लदे ट्रक के उपचालक मो. मन्नवर मलिक (28) पिता मोनाजिर मलिक मूल निवासी जिला वर्धमान, पश्चिम बंगाल, वर्तमान निवासी चौमुंडिया थाना मुफस्सिल, जिला नवादा की मौके पर मौत हो गई।

नवादा जिला के चमनडीहा निवासी ड्राइवर मो. फैसल व सहायक मो. रिजवी घायल हो गया। जिसका इलाज पीएचसी नारायणपुर में डॉ. राहुल कुमार ने किया। भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि मृतक उपचालक का अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में पोस्टमार्टम कराया गया। मामले की जांच की जाएगी। भवानीपुर पुलिस ने शव को परिजन के हाथों सौंपा। शव को नवादा भेजा गया।
