नवगछिया। नगर परिषद नवगछिया फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की बैठक भागलपुर के जिला अध्यक्ष रंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश के महामंत्री वरुण कुमार सिंह एवं संगठन मंत्री सूरज देव पासवान शामिल हुए।
Total Downloads: 81
बैठक में उपस्थिति विक्रेताओं ने सर्वसम्मति से संगठन मजबूत करने का विचार दिया जिसके उपरांत विक्रेताओं के सहमति से नगर परिषद के अध्यक्ष के रूप में अनिल कुमार पासवान एवं सचिव पद पर सुभाष कुमार राम एवं कोषाध्यक्ष के रूप में सरिता देवी को चुना गया।
बैठक में मोहम्मद मंसूर आलम, फैयाज राणा, फिरोज आलम, जफर अली ,दिलीप पासवान, राधा देवी जयकरण सिंह, जितेंद्र सिंह ,सुबोध सिंह, सुभाष भगत, अनीता देवी, कुमारी सविता, छोटेलाल जवाहर भगत, शंकर यादव दिनेश हरिजन, कौशल किशोर सहित नौगछिया नगर परिषद के 22 विक्रेता उपस्थित ।

