दिल्ली: बचपन से लेकर आज तक हर कोई यही उलझन सुनता आया है कि मुर्गी पहले आई या फिर अंडा। इसे सुनने के बाद लोग बुरी तरह से कंफ्यूज हो जाते हैं। लेकिन अब इससे ज्यादा कंफ्यूज होने की जरुरत नहीं है। अब इस राज से पर्दा उठ गया है कि दुनिया में पहले मुर्गी आई या फिर अंडा।

index

जी हां, इंग्लैंड के वैज्ञानिकों ने इस पहेली को सुलझाते हुए दावा किया है कि इस दुनिया में पहले मुर्गी आई और फिर अंडा

जानिए पहले मुर्गी कैसे आई

देखा जाए तो आज तक इस बात का जवाब कोई भी जवाब नहीं दे पाया है। लेकिन शेफील्‍ड और वारविक यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने पहले मुर्गी आने का दावा किया है। वैज्ञानिकों के अनुसार ओवोक्‍लाइडिन नाम के प्रोटीन से अंडे के खोल का निर्माण होता है जो कि मुर्गी के शरीर में ही बनता है।

कहां होता है ओवोक्‍लाइडिन प्रोटीन का निर्माण

ये प्रोटीन सिर्फ मुर्गी के गर्भाशय में ही पाया जाता है। इसके अलावा और कही नहीं बनता। रिसर्च करने वाले वैज्ञानिक डॉक्‍टर कोलीन फ्रीमैन का कहना है कि इसे साबित करने के लिए उनके पास वैज्ञानिक सबूत भी हैं। जो प्रोटीन मुर्गी के शरीर में बनता है उसी से अंडे का निर्माण होता है।

जानिए मुर्गी कहां से आई

हालांकि पूरी तरह से अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि मुर्गी कहां से आई प्रोफेसर जॉन हार्डिंग का मानना है कि मुर्गी के शरीर में अंडे के छिलके का बनना एक रासायनिक प्रक्रिया है। मगर इसे अभी तक समझा नहीं जा सका है। अगर इस पहेली पर से पर्दा उठ गया तो कई राज खुल जाएंगे। अब तो आपको पता ही चल गया होगा कि पहले मुर्गी आई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *