नवगछिया । नवगछिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर मंगलवार को कटिहार की ओर से आ रही मालगाड़ी के सामने कूदकर एक युवक ने अपनी जान दे दी। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार, प्रभारी जीआरपी थाना अध्यक्ष राजेश्वर गुप्ता मौके पर पहुंचे। चश्मदीद लोगों ने बताया कि युवक अचानक ट्रेन के सामने कूद गया। जबतक हमलोग समझते वह ट्रेन के आगे कूद चुका था। घटना के बाद मौके पर मौजूद उसकी पत्नी शव से लिपटकर फुट फुट कर रोने लगी।

Whatsapp group Join

मृतक की पहचान पटना जिला के मोकामा घोसवारी निवासी हरिकांत प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है। पत्नी कटिहार गेड़ाबाड़ी की रहने वाली अंशु कुमारी बताई जा रही है। स्थानीय लोग एवं पुलिस के सहयोग से शव को रेलवे ट्रैक से हटाया गया। इसके बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के पहले दोनों पति-पत्नी आपस में लड़ रहे थे।

अचानक सामने से आ रही मालगाड़ी ट्रेन के सामने पति कूद गया। जीआरपी थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के ससुराल पक्ष के लोग आए हुए हैं। जान देने के कारण का पता किया जा रहा है। मृतक का ममेरा साला नवगछिया निवासी वीरेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर बताया कि दो वर्ष पूर्व इन दोनों का प्रेम प्रसंग में विवाह हुआ था। लड़का पटना क्षेत्र का रहने वाला था, लड़की हमारी ममेरी बहन है

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet