नवगछिया । श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया के द्वारा मारवाड़ी विवाह भवन में गुरुवार को श्याम बाबा की ज्योत जलाई गई। इस अवसर पर निशान पूजन के साथ भजनों पर श्याम भक्त झूमे। शुक्रवार को श्याम निशान पदयात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम संयोजक अनिल केजरीवाल ने बताया कि फागुनी एकादशी के मौके पर नवगछिया से 251 श्याम प्रेमी शुक्रवार को मारवाड़ी विवाह भवन नवगछिया से गाजे-बाजे के साथ सुबह 6 बजे श्याम का निशान लेकर भागलपुर मन्दरौजा स्थित श्याम मंदिर जाएंगे और वहां श्याम बाबा को अपना निशान अर्पित करेंगे।

शोभा यात्रा पर नवगछिया बाजार वासियो के तरफ से फूलों की बारिश, नगर परिषद नवगछिया की तरफ से विशेष सफाई की व्यवस्था, मारवाड़ी धर्मशाला में श्री श्याम भक्त मंडल की तरफ से प्रसाद, श्याम दीवाने के द्वारा फूड प्लाजा में, बाबा का हुक्म के द्वारा वैभव होटल में, अवधेश साहू की तरफ से जगतपुर के पास अवधेश साहू कोल्ड स्टोरेज में, श्याम कैटरीन के द्वारा चलंत सेवा, की जायेगी।

इस निशान शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए संस्था के अध्यक्ष रवि सरार्फ, कार्यक्रम पदाधिकारी अनिल केजरीवाल, सचिव वरुण केजरीवाल, उप सचिव संदीप चिरानियां, उपाध्यक्ष रुपेश रूगटाँ, गोविंद केडिया, कोषाध्यक्ष रॉकी भरतिया, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया,एवं नंदलाल तिवारी, मनोज चौधरी, संतोष यादुका, शंभू रुंगटा, शिबू डोकानिया, कमल डिबरेबाल, मनोज सरार्फ, संजय चिरानिया, आयुष उदयपुरिया आदित्य केजरीवाल, केशव शर्मा, कन्हैया कन्हैया चिरानिया उर्फ आदि लगे हुए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *