नवगछिया : थाना क्षेत्र के डिमाहा दियारा में फसल काटने के विवाद में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में फायरिंग की सूचना पर गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के गोडियारी के राजेन्द्र भगत की जमीन पर इस्माइलपुर के डिमाहा निवासी योगेन्द्र मंडल कई वर्षों से बटाई पर खेती किया करते थे। लेकिन पिछले वर्ष डिमाहा के ही छिपो यादव ने राजेन्द्र भगत से उक्त जमीन को केवाला के माध्यम से खरीद लिया।

रविवार की सुबह उक्त खेत में लगे मटर व रैचा की फसल को कटवाया जा रहा था कि दूसरे पक्ष द्वारा फसल काटने से मना किया गया और दोनों पक्षों द्वारा गोपालपुर पुलिस को एक दूसरे पर फायरिंग करने की सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही गोपालपुर व इस्माइलपुर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और घुड़सवार पुलिस को भी विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए विवादित खेत पर बुलाया। दोनों पक्षों से पूरे मामले की जानकारी लेकर वरीय अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए तत्काल फसल की कटनी पर रोक लगाते हुए काटे हुए फसल की सुरक्षा हेतु चौकीदार को प्रतिनियुक्त कर दिया।

दोनों पक्षों को सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी के पास अपने कागजात लेकर आने को कहा। । थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्षों को शांति बनाये रखने को कहा गया है। अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर आगे फसल की कटनी करवाया जाएगा। गोलीबारी की जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *