नारायणपुर : बलाहा गांव में रविवार की दोपहर सेवानिवृत शिक्षक जगतनारायण चौरसिया के घर पर हथियार से लैस होकर गांव के ही तीन व्यक्ति आ धमके। शिक्षक ने बताया कि बलाहा का ललन पंडित व उसके पिता प्रकाश पंडित सहित उसके साथ एक और युवक था। तीनों घर पर आ धमके और कहा कि जान से मार देंगे।

घटना की सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। शिक्षक ने बताया कि शनिवार को मेरे पौत्र सुशील से क्रिकेट खेलते समय एक लड़का से विवाद हुआ था, जो उसी दिन समाप्त हो गया। लेकिन रविवार को ललन पंडित और प्रकाश पंडित उस युवक के साथ पहुंच गए और धमकी दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *