बिहपुर । मिल्की  गांव स्थित सूफी संत हजरत सैयदना दाता मंगनशाह रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स-ए-पाक पर शुक्रवार को बिहपुर के खानकाह-ए-आलिया फरिदिया मोहब्बतिया की ओर से चादरपोशी की गयी। उर्स-ए-पाक के दूसरे दिन पांच हजार लोगों  ने चादरपोशी की।

खानकाह की ओर से सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खां फरीदी और नायब सज्जादानशी हजरत मौलाना अली शब्बर खां फरीदी के नेतृत्व में चादरपोशी की गयी। सज्जादानशी ने बताया कि खानकाह की ओर से लगातार 148 वें वर्ष दाता की चादर पोशी की गयी।

मौके पर मौलाना अबूसालेह फरीदी, कर्रार खान, रहबर खान, रहनुमा फरीदी, बुशमस खान, इजराईल खान, हस्सान खान, कैफ फरीदी, अनसार आलम ,गुलाम पंजतन, मेहरबान आलम, अनसार आलम, हसन खान, हमिद आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *