भागलपुर में भाजपा के द्वारा क्षेत्रीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के साथ-साथ नवनियुक्त 13 जिलाध्यक्ष भी मौजूद थे। यह बैठक निजी विवाह भवन में आयोजित हुई।
Total Downloads: 81
इस बैठक के दौरान करीब 400 कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर वार्ता की गई। 2024- 25 के चुनाव को लेकर कई बिंदुओं पर वार्ता की गई। किस तरीके से पार्टी मजबूत हो, इस पर कार्यकर्ताओं को काम करने को कहा गया।
बैठक में कई नेता मौजूद थे

बैठक का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने किया। साथ ही भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसनिया, प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा, विधानसभा विरोधी दल के नेता विजय सिन्हा, विधान परिषद में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद शाहनवाज हुसैन भी शामिल थे।
भाजपा तो सबका साथ सबका विकास चाहती है
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने बयान देते हुए कहा कि भाजपा तो सबका साथ सबका विकास चाहती है। सभी कार्यकर्ताओं के मनोबल को भी ऊंचा किया गया। साथ ही भ्र्ष्टाचार से दूर रहने को कहा गया। आने वाले चुनाव में काफी मजबूती के साथ भाजपा चुनाव लड़ेगी।
