नवगछिया : इस्माइलपुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव में ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र का सोमवार को शुभारंभ हो गया। जिसका उद्घाटन एमएलसी डॉ. एनके यादव ने फीता काटकर किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में करीब 700 परिवार रहते हैं।

बीमार होने पर इलाज के लिए उन्हें तीन-चार किलोमीटर दूर स्वास्थ्य केंद्र जाना पड़ता था। लेकिन उप स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ होने से लोगों को 5 बाहर नहीं जाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने कहा कि फिलहाल फूस के घर मेंउप स्वास्थ्य केंद्र चलाया जा रहा है। विभाग द्वारा पक्का मकान निर्माण के राशि आने के बाद केंद्र के लिए पक्का मकान बनाने की प्रक्रिया की जाएगी। डॉ. एनके यादव ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य, भवन और पानी जैसी सुविधाएं होना अनिवार्य है। ऐसे में आज उप स्वास्थ्य केंद्र खुलने से लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि श्रीकांत यादव, मिथुन कुमार, प्रभारी चिकित्सा. पदाधिकारी राकेश रंजन, चंदन कुमार, सुरेश मंडल, ब्रजेश यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *