नारायणपुर : शनिवार की सुबह चकरामी गांव के अमित मंडल का स्कॉर्पियो पांच बदमाश फर्जी पुलिस वाला बनकर थाना ले जाने का झूठा बहाना बनाते हुए खगड़िया की तरफ भाग गए। जिसके बाद पीड़ित ने उन पांचों के खिलाफ भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज करवाया। रविवार को नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार मामले की जांच पड़ताल करने के लिए भवानीपुर ओपी पहुंचे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 337
भवानीपुर ओपी अध्यक्ष रमेश कुमार साह के साथ अमित मंडल से भी घटना के बारे में जानकारी लिया। अमित मंडल ने कहा कि पुलिस की जांच से मैं संतुष्ट नहीं हूं। महेशखूंट एनएच-31 चौक और पटना टोल प्लाजा के वीडियो फुटेज में स्कॉर्पियो देखा गया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
