बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को झटका लगने वाला है. गुरुवार को बिजली की नयी दरों का ऐलान किया जाएगा. बिहार विद्युत नियामक आयोग के आधिकारिक सूत्रों की माने तो इस बार बिजली की दरों को बढ़ाने पर फैसला हो सकता है. आयोग की ओर से नयी दरों के निर्धारण को लेकर सुनवाई पूरी कर ली गयी है. अब नयी दरों की घोषणा होगी. बताया जा रहा है कि इस बार बिजली के दाम में 40 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है.

नये बिजली टैरिफ को लेकर घोषणा गुरुवार को

विभागीय सूत्रों की माने तो बिजली आपूर्ति कंपनियों के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए प्रस्तावित नये बिजली टैरिफ को लेकर घोषणा गुरुवार को होगी. आयोग ने ट्रांसमिशन कंपनियों के लिए विद्युत दर का निर्धारण करते हुए निर्देश जारी कर दिया है. इसके साथ ही कंपनियों ने फिक्सड चार्ज में भी बढ़ोतरी करने की मांग की है. अगर आयोग ने यह मांग मान ली तो लोगों की जेब ढीली होनी तय है.

दो गुणा अधिक बढ़ाने का प्रस्ताव

बिजली कंपनियों ने 40 फीसदी तक बिजली दर वृद्धि और साथ ही फिक्सड चार्ज को भी दो गुणा अधिक बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है. ये प्रस्ताव कंपनियों ने बिजली आपूर्ति खर्च में हुई वृद्धि को आधार बनाते हुए दिया है. अगर कंपनियों के प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मासिक बिजली बिल 20 रुपए से बढ़ाकर 40 रुपए हो जाएगी. वहीं शहरी क्षेत्रों के लिए मासिक फिक्सड चार्ज 40 रुपए से बढ़कर 100 रुपए हो जाएगी.

6.95 रुपए की जगह 10.35 रुपए होगी प्रति यूनिट

जानकारों की मानें तो ऐसा होने पर ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ताओं को 50 यूनिट तक खपत के लिए 6.10 रुपए की जगह 8.66 रुपए और 50 यूनिट से ज्यादा के बिजली खपत के लिए 6.40 रुपए के जगह 9.28 रुपए प्रति यूनिट का भुगतान करना होगा. वहीं, शहरी क्षेत्रों में 100 यूनिट खपत तक 6.10 रुपए को जगह 8.66 रुपए और 100 यूनिट से ऊपर की खपत पर 6.95 रुपए की जगह 10.35 रुपए प्रति यूनिट का भुगतान करना होगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *