मुजफ्फरपुर जंक्शन पर खड़ी गरीब रथ एक्सप्रेस की एसी बोगी में अचानक आग लग गई। आग ट्रेन की G-15 बोगी में लगी। इस वक्त ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। उसे शाम 3 बजे आनंद विहार जंक्शन के लिए रवाना होना था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
जानकारी के अनुसार पहले कप्लिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। इसे तुरंत ही काटकर हटा दिया गया। लेकिन तबतक आग का धुआं बोगी के अंदर घुस गया था। हालांकि उस दौरान बोगी में ज्यादा लोग नहीं थे।
फिलहाल आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। जंक्शन पर मौजूद रेल कर्मी गुड्डू कुमार ने बताया कि कोई नुकसान नहीं हुआ है। बोगी को हटाकर अलग कर दिया गया है। ट्रेन शाम 3:15 बजे जाने के लिए तैयार है। पढ़िए पूरी खबर…

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
