नवगछिया । नगर परिषद कार्यालय में सभापति प्रीति कुमारी की उपस्थिति में वर्ष 2023-24 के लिए बजट पास किया गया। बजट के लिए आम बैठक में सबसे पहले सभापति ने सभी पार्षदों का अभिवादन किया।

इसके बाद कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रा नंदन द्वारा बताया गया कि वर्ष 2023-24 के लिए अनुमानित आय 86,78,00367 रुपये तथा कुल अनुमानित व्यय 73,19,57000 रुपये है। इस प्रकार 13,59,43,367 रुपये लाभ का बजट पारित हुआ।

बैठक में बताया गया कि इससे शहर में रहनेवाले शहरी आधारभूत गरीबों के विकास के लिए बजट का 27.07 प्रतिशत राशि का प्रावधान किया गया है। बैठक में उप सभापति रश्मिरथी, सशक्त कमेटी के सदस्य मुन्ना भगत, पार्षद नागेश्वर सिंह, चंपा देवी, कविता देवी, बी मंजी खातून, दीपक भगत, अनूप भगत, अभिनंदन कुमार, कृष्णानंद पासवान, सुषमा देवी, बलराम कुमार, रवि कुमार, ज्ञान सागर, खुशबू कुमारी, स्वाति प्रिया, सितारा खातून, हेमलता देवी सहित सभी पार्षद मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *