बिहपुर । झंडापुर बाजार के दुकानदारों ने शनिवार को मारपीट के खिलाफ आक्रोशित होकर करीब दो घंटे बाजार बंद कर दिया। इस दौरान काफी उग्र व आक्रोशित दिख रहे थे। बाद में सब्जी विक्रेता ने थाने में दो लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है।
Total Downloads: 79
शुक्रवार की रात कार से जा रहे एक जनप्रतिनिधि की सड़क किनारे रखी सब्जी की टोकरी हटाने को लेकर सब्जी विक्रेता से नोकझोंक हो गई थी। शनिवार को आक्रोशित सब्जी विक्रेताओं ने सुबह 11 बजे बाजार बंद कर दिया। वहीं सब्जी विक्रेता सोनू कुमार ने झंडापुर ओपी में आवेदन दिया है। जिसमें उसने झंडापुर के एक जनप्रतिनिधि व सुरक्षा गार्ड को नामजद किया है। अपने आरोप में बताया कि मुझे गंदी गाली दी और मारपीट किया।
उनके सुरक्षा गार्ड ने गोली मार देने का धमकी दी। वहीं जब बचाने आई ललिता देवी के साथ गाली-गलौज की। उसने गले से सोने का बजरंग बली पच्चीस हजार मूल्य का और छह हजार रुपये छीन लेने का आरोप लगाया है। इस बाबत झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया आवेदन के आलोक में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

