नवगछिया : आगामी 2 अप्रैल गोपाल गौशाला नवगछिया में होने वाले भीम संवाद एवं भीम चौपाल सम्मेलन को सफल बनाने हेतु जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती एवं अति पिछड़ा के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने प्रखंड रंगरा चौक के रंगरा पंचायत  अनुसूचित जाति टोला में भीम चौपाल कार्यक्रम के बारे में लोगों के बीच जाकर जानकारी दी ।

उन्होंने बताया 2 अप्रैल को भीम संवाद एवं भीम चौपाल के सम्मेलन में भवन निर्माण मंत्री बिहार सरकार माननीय श्री अशोक चौधरी नवगछिया गोपाल गौशाला पधार रहे हैं, जो बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड का राज व्यापी भीम चौपाल एवं भीम संवाद कार्यक्रम किया जाएगा ।

इस मौके पर पूर्व जिला प्रवक्ता मिलन सागर, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ दीपक कुमार साह, अतिपिछड़ा प्रखंड अध्यक्ष चितरंजन शर्मा, ओम प्रकाश मंडल, संजय यादव, हरिश्चंद्र रविदास, वकील हरिजन, दीपक दास,सुमन दास, जवाहर हरिजन, विजय रजक, मुकेश दास, प्रदीप दास, शंकर पंडित एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *