नारायणपुर  । प्रखंड के चकरामी निवासी चन्द्रकांता देवी ने नारायणपुर निवासी दीपनारायण यादव, रमण यादव, राणा यादव सहित चार लोगों पर मकई फसल काटने, रंगदारी पचास हजार रुपये की मांग करते हुए फायरिंग का आरोप लगाते हुए भवानीपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी।

थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित किसान संजीव कुमार मंडल ने बताया कि मकई पटवन करने दियारा गये तो दीपनारायण यादव और उसके पुत्र मकई फसल काट रहे थे।

रोकने पर कहा खेती करना है तो पचास हजार रुपया रंगदारी देना होगा और पटवन वाला दो हजार रूपया छीन लिया। फायरिंग करते हुए हमलोग को दियारा से भगा दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *