नवगछिया । अनुमंडल कार्यालय में शुक्रवार को अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमे भ्र्ष्टाचार को लेकर जिला परिषद सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। बैठक में आए हुए जनप्रतिनिधियों ने आपूर्ति विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर हंगामा किया। जिला परिषद सदस्यों ने कहा कि अगर आपूर्ति विभाग में कमीशन का खेल बंद नहीं हुआ तो हम लोग इसके खिलाफ सड़क पर उतरेंगे आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
Total Downloads: 79
बैठक शुरू होते ही अनुमंडल पदाधिकारी की अनुपस्थिति पर जिला परिषद सदस्य भड़क उठे। जिला परिषद नवगछिया नंदनी सरकार ने कहा कि आपूर्ति विभाग की बैठक बुलाई गई, आज एमएलसी का चुनाव है, रामनवमी पर्व का है इस दिन बैठक रखने का कोई औचित्य नहीं है फिर भी बैठक रखा गया। हम लोग आधा घंटा बैठे रहे लेकिन बैठक शुरू नहीं हुई तो अनुमंडल पदाधिकारी से बात किए।
उन्होंने कहा कि जिला आपूर्ति पदाधिकारी बैठक लेंगे। जिला परिषद सदस्य ने कहा कि जिसके खिलाफ हम लोग बोलते हैं वही बैठक लेंगे। अपनी शिकायत किससे करें। भ्रष्टाचार में आपूर्ति विभाग आकंठ डूबा हुआ है। पूरे माल में 8 क्विंटल कम दिया जाता है। जिला परिषद सदस्य रेनू देवी ने कहा कि कमीशन का खेल आपूर्ति विभाग में चल रहा है पदाधिकारी भ्रष्ट हैं। जिला परिषद सदस्य शबाना ने कहा कि जिस दिन बैठक थी उसी दिन सूचना दिया जाता है और कोई नहीं मिलता। आपूर्ति विभाग लूट का जरिया बन गया है।

वहीं जिला आपूर्ति पदधिकारी ने कहा कि बैठक में जिला परिषद सदसयों ने कुछ मामलों को उठाया है। उस पर जांच कर करवाई की जाएगी और सुधार किया जाएगा। अब अप्रैल माह का अनाज अप्रैल में ही बंटेगा।
