बिहपुर । प्रखंड के मड़वा पूरब पंचायत के औलियाबाद वार्ड नंबर 4 निवासी डॉ. नवल किशोर चौधरी के 37 वर्षीय पुत्र पीयूष प्रियदर्शी उर्फ बंटी की मौत शनिवार की रात दिल्ली के गुड़गांव के अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। पीयूष कपूरथला (पंजाब)में  रेलवे सेक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। पीयूष ने 8 फरवरी 2023 को जॉइन किया था।

बता दें की 15 मार्च को पैर फिसलने से पैर में फ्रेक्चर व मोच आ गया था।उसके बाद वे दिल्ली स्थित अपने घर आ गये। जहां गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में सर्जरी व प्लास्टर करवाया था।वहीं 1अप्रैल को प्लास्टर कटवाने अस्पताल गया था।

जहां इलाज के दौरान अचानक तबियत बिगड़ने लगी तो वह दूसरे में रेफर कर दिया।वहीं अस्पताल जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई।परिजन आशंका जता रहे है की गलत ट्रीटमेंट की वजह से पीयूष की मौत हुई है। वहीं मौत की सूचना पर पत्नी प्रगति सिंह व बच्ची सृष्टी (6वर्ष )की रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। वहीं औलियाबाद स्थित घर पर मातमी सन्नाटा पसरा रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *