नवगछिया : रंगरा के तीनटंगा में कटावरोधी का कार्य 15 अप्रैल के बाद शुरू होगा। 14.93 करोड़ की लागत से काम होगा। 31 मई तक काम पूरा करने की समय सीमा है। 28 मार्च को ही बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल की ओर से टेंडर निकाला गया है। टेक्निकल बिड 12 अप्रैल को खुलेगा। इसमें चयनित एजेंसी का फिर फिनांशियल बिड होगा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 331
15 अप्रैल तक टेंडर की प्रक्रिया कर कटावरोधी काम शुरू करने की दिशा में पहल तेज कर दी जाएगी। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर दिनेश कुमार ने बताया कि रंगरा चौक प्रखंड के ज्ञानी दास टोला और झल्लू दास टोला में कटाव निरोधक करीब 15 करोड़ रुपए की लागत से कराया जाएगा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
