नवगछिया : नवगछिया भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बिहपुर के विधायक ई. कुमार शैलेन्द्र, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध कुशवाहा ने संगठनात्मक संरचना, पार्टी के आगामी कार्यक्रम सामाजिक न्याय सप्ताह व बूथ सशक्तीकरण, पन्ना प्रमुखों को बूथ सत्यापित कराने को लेकर अपने- अपने विचारों को रखा।

इस दौरान जदयू के कार्यकर्ता मंटू मंडल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। वहीं मुसहरी टोला में पार्टी के सामजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम का आयोजन कारे मुसहर के नेतृत्व में हुआ।

इसमें जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद, जिला महामंत्री मुकेश राणा, जिला मंत्री राजेश पासवान, नगर अध्यक्ष कौशल जायसवाल, पार्षद प्रतिनिधि गोपाल तांती ने लोगों को केंद्र सरकार के विकास कार्यों की जानकारी दी। अंत में कारे मुसहर को कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *