भागलपुर : पड़ोस में रहने वाले भाई को देर शाम बेटे को साथ लेकर खाना देने गई महिला की बेटी ने रविवार देर रात पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा 10वीं में पढ़ाई कर रही थी। परिवार मूलरूप से सुल्तानगज का रहने वाला है और मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर दुर्गा स्थान के पास किराये के मकान में रहता है। छात्रा अर्पिता पंकज चौधरी की बेटी थी।

छात्रा का ननिहाल सिकंदरपुर में ही है। मामा रजत ने बताया कि पढ़ाई व रोजगार के लिए अर्पिता की मां नूतन देवी बेटी बेटे अमरजीत को लेकर मायके के पास ही किराए के मकान में रहती थी। रविवार रात दस बजे के करीब नूतन भांजे के साथ खाना देने के लिए घर आयी थी। उनके घर से दस मिनट की दूरी पर पर मामा रजत रहते हैं। आधे घंटे के बाद जब नूतन लौटी तो कमरे का दरवाजा बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब अर्पिता ने दरवाजा नहीं खोला तो बहन ने खिड़की से झांका।

देखा कि अर्पिता शरीर साड़ी के सहारे पंखे से लटक रही है। उसने काॅल कर मुझे घटना की जानकारी दी। हमलोग जब कमरे का दरवाजा तोड़कर घुसे तो उसकी सांसें चल रही थी। पास के निजी अस्पताल में ले जाने पर डाॅक्टर ने अर्पिता को मृत घोषित कर दिया। रात में शव को घर ले आए। सुबह थाने को सूचना देने पर पुलिस पहुंची। सोमवार को मोजाहिदपुर थाने की पुलिस के सामने मृतिका की मां का बयान लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *